डाकघर से होगा मनरेगा का भुगतान: सत्यकाम
प्रधानडाकघर में रविवार को कोर बैकिंग सोलोसन आधार इनेबुल पेमेंट स्कीम के तहत कार्यशाला आहूत की गयी। इस कार्यशाला की अध्यक्षता संताल परगना प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सत्यकाम ने किया। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक, ताराशंकर , रामपरिखा प्रसाद, विनय कुमार सिंह, बी के मिश्रा, सिकंदर, आरके दास, शिवकिरण आदि उपस्थित थे। इस कार्यशाला में देवघर ,जामताड़ा दुमका के उप डाकपालों ने भाग लिया। सभी उपडाकपालों को सीबीएस एईपीएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मौके पर श्री सत्यकाम ने कहा कि मनरेगा भुगतान एईपीएस के तहत किया जायेगा। वहीं सीबीएस के तहत सभी बचत खातों को अपने अपने डाकघरों में अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रमंडलीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि सीबीएस एईपीएस के तहत कार्य कर पूरे झारखंड में संताल परगना को प्रथम स्थान लाने का सुझाव दिया।