कवर-नाली का शिलान्यास
जामताड़ा | नगरपंचायत जामताड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 1 अवस्थित राजवाड़ी रक्षा काली मंदिर रोड से कुछ दूरी तक कवर-नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विरेंद्र मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग की मांग को धरातल पर जल्द उतारा जाएगा। उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। शिलान्यास अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, संबंधित वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, सुनील बाउरी के अलावा पूर्व टिकैती रियासत से अजीत सिंह, राम दर्श, नवहरि पंडित, खोखन दास के अलावा कई लोगों की उपस्थिति हुई।