- Hindi News
- पुत्र दीर्घायु की कामना को ले जिउतिया शुरू
पुत्र दीर्घायु की कामना को ले जिउतिया शुरू
जिउतियापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ सोमवार को हुई। नहाय खाय के साथ व्रती माताओं ने मड़ुआ की रोटी, मछली सहित अन्य व्यजंन का सेवन किया। इससे पूर्व व्रतियों ने पूर्वजों की आत्मा के शांति के लिए पितरैन खिलाया। पारंपरिक पर्व के बारे में बताया जाता है कि मां अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना को ले खर जिउतिया रखती हैं। शुद्ध भाव निर्जला उपवास रख माताओं द्वारा की गई जिउतिया पुत्र के लिए दीर्घायु कवच की तरह काम करता है। माताओं को विश्वास आस्था है कि नियम पूर्वक उपवास रख खर जिउतिया करने से उनके पुत्र को विपरीत परिस्थिति में भी शारीरिक नुकसान होने से जित पाहन बाबा बचाते हैं। व्रत रखने से त्योहार के मद्देनजर हिन्दू घरों में प्रथम दिन कुल देवी-देवता को पकवान का भोग लगाया जाता है। अगले दिन नियम पूर्वक उपवास में रहते हुए तीसरे दिन महिलाएं अहले सबेरे स्वादिष्ट व्यंजन जिसमें कई प्रकार की साग-सब्जियों, अंकुरित मूंग या चने की दाल-भात बनाकर रसोई घरों की चौखट के दोनों तरफ तर्पण के रूप में भोग लगाते हैं। हरी सब्जियों, साग, मछली की मांग आम दिनों की अपेक्षा अधिक होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा उसके दाम बहुत अधिक होते हैं।
पूजा की विधि
व्रतीस्नान करने के बाद भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा को स्नान कराएं। धूप, दीप आदि से आरती करें भोग लगाएं। कथा सुने। जिउतिया की माला धारण करें।
पूजाकी सामग्री : धूप,दीप, पुसी केराव (हरा छोटा मटर), खीरा, झींगा का पत्ता, सूता का बंधन फूल।
काशी पंचांग के अनुसार, 15 सितंबर सोमवार रात्रि 10:37 बजे तक सप्तमी समाप्ति के बाद अष्टमी तिथि लग रही है। अष्टमी तिथि 16 सितंबर को रात्रि 11:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लगेगी। सूर्योदय कालीन अष्टमी में व्रत करके तिथि के अंत में नवमी तिथि में पारण करना वर्णित है। इस प्रकार 15 सितंबर को दिन में नहाय-खाय, रात्रि में शुद्घ भोजन, सुबह में सरगही 16 सितंबर को उदया अष्टमी तिथि में जिउतिया व्रत और पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
जिउतिया पर्व को ले मांग के अनुसार विभिन्न चीजों के बढ़े दाम
सामान- पूर्व दर- बढ़े दर
मछली- 150 रुपए- 200 रुपए
सतपुतिया- 30 रुपए - 40 रुपए
पुनई साग - 60 रुपए- 80 रुपए
मडुआ आटा- 80 रुपए- 90 रुपए
झींगा- 30 रुपए- 40 रुपए
खीरा- 32 रुपए - 40 रुपए
नोनी साग- 60 रुपए - 80 र