- Hindi News
- जांच से असंतुष्ट आरती ने उपायुक्त से लगाई गुहार
जांच से असंतुष्ट आरती ने उपायुक्त से लगाई गुहार
बिनालाईसेंस के चल रहे जैन डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच कर रहे जामताड़ा सिविल सर्जन की जांच रिर्पाेट से मिहिजाम राजबाड़ी निवासी आरती सिन्हा संतुष्ट नहीं है। आरती ने इस बाबत एक बार फिर जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पत्र में आरती ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा है कि ऐसे अवैध पैथोलाॅजी लैब में जांच कराने रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान करने लिए ऐसे लैबों पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। आरती ने पत्र में यह भी लिखा है कि सिविल सर्जन जांच में पक्षपात कर रिर्पाेट तैयार किए है। जबकि उक्त लैब के पास तो लाईसेंस है और पैथोलाॅजी के लिए एमडी की नियुक्त है। गौरतलब है कि 13 अगस्त 2014 की रात करीब 8 बजे आरती सिन्हा की मधुमेह जांच की रिर्पाेट को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित अरिहंत मेडिकल हाॅल पर हंगामा हुआ था। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। अगले दिन आरती ने स्थानीय थाने में इस बाबत अनिल मेडिकल नामक दवा दुकान के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।