पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर ही राज्य का विकास संभव: हेमंत सोरेन

झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर ही राज्य का विकास संभव: हेमंत सोरेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका में लोबिन का दर्द छलका

राज्यके मंत्री लोबिन हेंब्रम ने कहा कि अविभाजित बिहार के समय जब झामुमो अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रहा था तो उस दौरान गैर आदिवासी लोग कहते थे कि यह आदिवासियों की पार्टी है लेकिन आज देखिए इस पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर गैर आदिवासी ही विराजमान है। उन्होंने कहा कि यहां के इतिहासकारों ने अमर शहीद सिदो कान्हू के साथ नाइंसाफी की हैै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय शिबू सोरेन हैं क्योंकि शिबू का भाषण सुनने के लिए नंगे बदन जनता रात भर ठंडे में खड़ी रहती है।

झामुमो राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़े : हेंब्रमने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है और पूरे राज्य में इसकी जबरदस्त पकड़ है। इसलिए हमें किसी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंनें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि राज्य की सभी 81 सीटों पर झामुमो चुनाव लड़े। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने सम्मेलन का उदघाटन शहीदों को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, प्रमंडलीय संयोजक नंदलाल सोरेन, संयोजक बाबूराम मुर्मू, जामताड़ा संयोजक उमानाथ कौल, देवघर के संयोजक अनिल कोल टुडू, गोड्डा के संयोजक सुभाष भगत, रांची के रतन तिर्की समेत सैकड़ों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

झामुमो की सभा के दौरान बोलते सीएम।

भास्कर न्यूज | दुमका

मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने कहा है कि जब तक राज्य की सत्ता में झामुमो पूर्ण बहुमत के साथ नहीं आती है, यहां के लोगों का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंनें झारखंड आंदोलनकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद ही आंदोलनकारियों के सारे सपने पूरे होंगे।

सोरेन ने सोमवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में आहूत झारखंड राज्य आंदोलनकारियों की एक दिवसीय केन्द्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। इस मौके पर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री लोबिन हेंब्रम आदि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि बहुत से दल जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन लोगों को इससे सावधान रहना है। कहा कि झारखंड आंदोलन कारियों की प