पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली मुठभेड़ को बताया फर्जी, विरोध में 24 घंटे बंद

नक्सली मुठभेड़ को बताया फर्जी, विरोध में 24 घंटे बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13सितंबर को चकाई के सिमराढाब जंगल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए नक्सली एरिया कमांडर दिनेश पंडित, जीवलाल मुर्मू, सहदेव यादव की मौत को सीआरपीएफ द्वारा फर्जी मुठभेड़ बता कर नक्सलियों ने 18 सितंबर को 24 घंटे की बंदी का आह्वान किया है।

पूर्वी बिहार, उत्तरी झारखंड सीमांत जोनल कमेटी के प्रवक्ता प्रतीक ने फोन कर कहा कि सीआरपीएफ ने तीनों को सोए अवस्था में पकड़ लिया था। इस दौरान हमारे तीन साथी वहां से भागने में सफल रहे, जिन्हें गोली मार कर घायल कर दिया गया, लेकिन दिनेश पंडित, जीवलाल एवं सहदेव को सीआरपीएफ ने हथियार के साथ पकड़ लिया था और बाद में उसकी हत्या कर इसे मुठभेड़ बताया है। इस घटना के विरोध में 18 सितंबर को नक्सली संगठन ने पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड बंद किया गया है।

इस बंदी से जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा एवं झारखंड के देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, साहेबगंज में इस बंदी का असर रहेगा। इस बार नक्सलियों ने बंदी के दौरान रेलवे ट्रैक को कोई क्षति नहीं पहुंचाने एवं सरकारी पदाधिकारियों और कार्यालयों को निशाना बनाने की बात कही है। इस बंदी से रेलवे लाइन, बिजली, पानी, दवा, एंबुलेंस, अस्पताल आदि को दूर रखने की बात कही है।