नाबालिग युवती का पक्ष जानने समिति गई नारी निकेतन देवघर
जामताड़ा | बालकल्याण समिति सदस्य बेबी सरकार ने नारी निकेतन देवघर का दौरा किया। मौजूद किशोरियों की स्थिति से अवगत हुई। इस बात की जानकारी देते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्य ने बताया कि जामताड़ा क्षेत्र की महिला को देवघर नारी निकेतन में रखा जाता है। जामताड़ा जिला से संबंधित जितने भी मामले होते है उन्हें देवघर स्थित नारी निकेतन में रखा जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा के चालना गांव का एक मामला है।
यहां की एक नाबालिग लड़की भगाकर युवक से शादी के बंधन में बंध गयी। मामला कोर्ट पहुंचने पर नाबालिग युवती को बालिग होने तक नारी निकेतन में रखने का आदेश सुनाया गया। इस मामले में युवती गत 21 सितंबर से नारी निकेतन में रखी गई है। इस मामले में युवती का पक्ष जानने के लिए बाल कल्याण समिति सदस्या नारी निकेतन का दौरा किया।