पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को जामताड़ा में मिलेगी जेईई की कोचिंग

छात्रों को जामताड़ा में मिलेगी जेईई की कोचिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा | जामताड़ावासियों को जेईई मेन, एडवांस, स्टेट लेवल इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी के लिए अब जामताड़ा के छात्रों को बाहर नहीं जाना होगा। जामताड़ा में इसके लिए छात्रों को कोचिंग मिलेगी। एलआईसी कार्यालय के ऊपरी तल्ला पर ज्ञानम क्लासेस नामक संस्थान द्वारा छात्रों को कोचिंग दिया जाएगा। संस्थान का विधिवत उद्घाटन बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी चितरा के प्राचार्य अजय कुमार सिंह, डीएवी जामताड़ा के प्राचार्य जीएन खान, केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा के प्राचार्य सुनील दत्त, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एके प्रसाद, गणित के सीनियर शिक्षक जेके सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, देवाशीष सरखेल आदि थे। संचालक ज्ञानम भारतम ने बताया कि 15 फरवरी से प्रथम बैच प्रारंभ होगा। तथा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दो वर्षीय कोर्स प्रारंभ होगा। बीटेक, आईआईटी मद्रास से शिक्षा प्राप्त कर ज्ञानम गणित और भौतिकी छात्रों को पढाएंगे जबकि आईआईटी, आईएसएम धनबाद से शिक्षा प्राप्त मणिमाला रसायन और भौतिकी छात्रों को पढाएंगे।

खबरें और भी हैं...