- Hindi News
- शिल्प देव विश्वकर्मा की अाराधना को उमड़े श्रद्धालु
शिल्प देव विश्वकर्मा की अाराधना को उमड़े श्रद्धालु
शिल्पदेव विश्वकर्मा की पूजा आराधना बुधवार को जामताड़ा सहित संपूर्ण जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। रेलवे कॉलोनी जामताड़ा, बिजली आपूर्ति कार्यालय जामताड़ा, बिजली ग्रिड स्टेशन जामताड़ा, टेक्सी स्टेंड जामताड़ा सहित शहर के छोटे बड़े कल कारखाने फैक्ट्री में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई और विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। मौके पर लोगों की भीड़ विभिन्न पूजा पंडालों में देखी गई। दूसरी ओर पूजा को लेकर वाहन मालिकों ने वाहन की विशेष साफ सफाई कर पूजा किया गया। इस अवसर पर कई पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
नारायणपुरमें हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा
नारायणपुरसहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम के साथ श्रद्धालुओं द्वारा की गई। पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। लौह सामग्री की दुकानों के अलावा अन्य लौह संबंिधत दुकानों में विश्वकर्मा की पूजा आयोजित की गई।
हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा
फतेहपुरप्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फतेहपुर बस पड़ाव पर बिजली विभाग भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा को लेकर भव्य पंडाल का भी निर्माण किया गया था। बिजली विभाग के कर्मी द्वारा धुमधाम से पूजा अर्चना की गई। इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के छोटे बड़े गैरेज, ट्रेक्टर दुकान, इलेक्ट्रानिक दुकान, आटा चक्की, राइस मिल आदि दुकानोंं में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।
भगवान विश्वकर्मा से मांगी गई मन्नतें
प्रखंडक्षेत्र में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजार्चना हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के गोपालपुर, दलाबड़, नीचे पाड़ा, सियारकेटिया, चालेपाड़ा, आमबगान में मोटर चालक संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा काफी धुमधाम के साथ मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घोलजोड़, कुलडंगाल, मधुबन, धवाटांड़, पांजुनिया, सरसकुंडा, अफजलपुर, कालीपहाड़ी समेत विभिन्न गांवों में मूर्ति भगवान विश्वकर्मा की कलश पूजा कर मन्नतें मांगी गई। इस अवसर पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पूजा करते हुए पंडितों में काफी व्यस्तता देखी गई। वाहन चालक अपनी गाड़ी पूजा