पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

विधायक ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष1973 में स्थापित आदिवासी फुटबाल क्लब भागा द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फूटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एडब्ल्यूएच मिहिजाम ने एएससी सबडीहा को ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हराकर कर फाइनल मुकाबले पर कब्जा जमाया। इससे पहले खेल के दौरान दोनों टीमों की ओर से कोई निर्णय नहीं हो सका। दो दिनों तक चले प्रतियोगिता में भागा फिल्टर हाउस मैदान पर काफी संख्या में लोग जमा हुए।

लोगों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने कहा कि जिला में खेल के क्षेत्र में काफी प्रतिभाएं है जो बेहतर प्रदर्शन कर अपना भविष्य संवार सकती है और राज्य का नाम रौशन कर सकती है। सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों मेंं काफी दम खम है, अच्छा खेलते है। खेल में गेंद को गोल में परिवर्तित करना ही लक्ष्य होना चाहिए। झारखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हेमंत सरकार खेल के प्रति काफी सजग है। खिलाड़ियों को नौकरी देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए आप भी खेल के उस मुकाम को हासिल कर अपना भविष्य संवारे। इस अवसर पर बंटू आईजक, प्रो कैलाश प्रसाद साव, मदन मरांडी, मुखिया बर्मन सोरेन, माखोनी हेम्ब्रम, शेखर सिंह आदि ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

खिलाड़ियों को पुरस्कार देते विधायक।