पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों ने मोबाइल टावर उड़ाया

नक्सलियों ने मोबाइल टावर उड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलाखिरिया गांव में गुरुवार तड़के माओवादियों ने एयरटेल के टावर को ध्वस्त िकया

बिहारमें उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाखिरिया गांव में गुरुवार तड़के प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने निजी कंपनी के एक मोबाइल टावर को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाकपा माओवादी के 12 से अधिक उग्रवादियों ने बेलाखिरिया गांव में एयरटेल कंपनी के एक मोबाइल टावर को डायनामाइट का विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में टावर का जेनरेटर रूम भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में मोबाइल टावर पर तैनात कर्मचारी के बयान पर एक मामला दर्ज कराया गया है। माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि पूर्वी बिहार और पूर्वोत्तर झारखंड के भाकपा माओवादी संगठन के प्रवक्ता प्रगति ने कहा था कि पिछले 14 सितंबर को गिरिडीह जिले में हमारे संगठन के तीन सदस्य सो रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या की है। उन्होंने कहा था कि इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी।

माओवादियों ने इन तीनों उग्रवादियों के हत्या के विरोध में शुक्रवार की रात से 24 घंटे का बिहार-झारखंड बंद का आह्वान कर रखा है। बंद को लेकर बिहार के जमुई, लखीसराय, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और शेखपुरा तथा झारखंड के गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, देवघर और साहेबगंज जिला प्रभावित है। बंद से स्वास्थ्य सेवा, रेलवे, बिजली और पानी को अलग रखा गया है।

ध्वस्त टावर को देखते अिधकारी।

नक्सली मोहनजी उर्फ मोहन सिंह गिरफ्तार

छपरा|सारणजिलेके पानापुर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के निकट से बुधवार की देर रात पुलिस ने प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कट्टर उग्रवादी बृज मोहन को नक्सली साहित्य और डायरी के साथ गिरफ्तार किया है। मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने गुरुवार को बताया कि 16 सितंबर की देर रात पानापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार माओवादी रवि कांत सहनी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हनुमान मंदिर के निकट एक ठिकाने से कट्टर उग्रवादी बृज मोहनजी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी के पास से नक्सली साहित्य और डायरी बरामद हुआ है।