पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुमत की सरकार बनने पर ही विकास की लहर दिखेगी : महदेले

बहुमत की सरकार बनने पर ही विकास की लहर दिखेगी : महदेले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ जामताड़ा पहुंची मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री कुसुम सिंह महदेले का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

{ जामताड़ा विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग

भास्करन्यूज. जामताड़ा

भाजपा की ओर से शनिवार को जामताड़ा विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर भवन परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कुसुम सिंह महदेले उपस्थित थी।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उदलबनी मोड़ पर मुख्य अतिथि मंत्री महदेले का स्वागत किया और मोटरसाइकिल रैली के साथ नगर भवन जामताड़ा पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और पार्टी के लिए बेहतर काम करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री महदेले ने कहा कि झारखंड में बहुत खनिज संपदा है तब भी यहां के लोग गरीब है और राज्य में विकास नहीं हो रहा है। वर्तमान सरकार लूट की सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राज्य में विकास की लहर देखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से वे झारखंड का दौरा कर रहें है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में कुछ भी विकास नहीं हुआ है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। उसी तरह से यहां भी विकास होगा। इसके लिए यहां की जनता को जागरूक होना होगा और चुनाव में भारी मतों से भाजपा के सभी प्रत्याशी को वोट देकर जिताना होगा। उसके बाद दिखेगा कि झारखंड में किस प्रकार विकास होगा और यहां की जनता खुशहाल होगी। मौके पर नाला विधायक सत्यानंद झा, जिलाध्यक्ष सुरेश राय, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता, नित्यगोपाल सिंह, बबीता झा, बेबी सरकार, मनोज सिंह, सोमनाथ सिंह, मोहन शर्मा, महावीर सरावगी, निक्की बशाख, गौतम सरावगी, अनूप पांडेय, मनोज दे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मप्र के मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।