सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
राजकीयकृतबालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा का वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। साथ ही सीनियर वर्ग की छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामना के साथ विदाई दी गई। मौके पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाध्यापक बिंदू कुमारी दास द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही कक्षा दशम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि छात्राओं को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए जरूरी है कि वे शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में अपनाएं। लक्ष्य पाने के लिए नियमित कड़ी मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए। इससे केवल शरीर स्वस्थ रहता है। बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेलकूद से आपस में प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होता है। खेलकूद से बच्चों में अनुशासन का ज्ञान भी होता है। कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में यदि कोई बच्चा कमजोर है तो उनके मित्र उन्हें छोड़ आगे बढ़ जाएंगे। बेहतर खेल के साथ बेहतर ढंग से पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। हमें देश का सच्चा नागरिक बनने का प्रयास भी करना चाहिए।
{100 मीटर दौड़ पूजा कुमारी, दोलन कुमारी, बबली कुमारी
{ 200 मीटर दौड़ रूबी कुमारी, रीता हांसदा, मोनी रजक
{ 400 मीटर दौड़ वर्णाली कर्मकार, दिव्या कुमारी, माधुरी कुमारी
{ स्लो साइकिल रेस सिमाेली हांसदा, कविता हेम्ब्रम, कविता मुर्मू
{ लंबी कूद प्रियंका कुमारी, प्रिया गण, प्रियंका मंडल
{ ऊंची कूद सोमा दास, रेशमा खातुन, निशा कुमारी
{ गोला फेंक पूजा कुमारी मंडल, तराना परवीन, संतोषी रवानी
{ शैक्षिणक क्षेत्र में वर्ग नवम में राधारानी पाल, नुनी मरांडी, मंजू कुमारी
{ वर्ग दशम की छात्रा मंजू कुमारी, दिव्या राज, साथी मित्रा
{ 2014 में माध्यमिक परीक्षा के लिए रोशनी कुमारी, निकिता महथा तथा रिया कुमारी मंडल को पुरस्कृत किया गया।
छात्रा को पुरस्कृत करती शिक्षिका।
नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
मंच पर पुरस्कृत छात्राएं।
शुभकामना के साथ दसवीं की छात्राओं को दी गई विदाई
वार्षिकोत्सवके मौके पर विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा के छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई। विदाई देते हुए कहा गया कि मैट्रिक परीक्षा में सभी छात्राएं बेहतर परिणाम प्राप्त करें। यहां की छात्राएं जिला से लेकर राज्य स्तर पर अपना तथा विद्यालय का नाम रौशन करें। साथ ही विद्यालय की छात्राओं के लिए मार्गदर्शक के रूप में उभर कर सामने आएं। इस अवसर पर नरेश कुमार स्वर्णकार, अभिमन्यू प्रसाद, स्टेनशीला हेम्ब्रम, अंजना कुमारी, विश्वनाथ महतो, कल्पना दत्ता, उषा कुमारी सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।