अभाविप ने फूंका विधायक का पुतला
मिहिजाम|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद ने बुधवार शाम स्टेशन चौक पर जामताड़ा विधायक डा इरफान इरफान अंसारी का पुतला फूंका। मंगलवार को विधायक इरफान ने जेजेएम इंटर काॅलेज में शासी निकाय की बैठक में छात्र संगठनों को कालेज से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा था कि ये लोग कालेज में पढ़ाई कम और राजनीति ज्यादा करते है। जिसके विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने इरफान का पुतला फूंका और विधायक विरोधी नारे लगाए। पुतला दहन से पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं ने पुतले को लेकर स्थानीय बेसिक स्कूल से जुलूस निकाला। परिषद सदस्यों ने कहा कि विधायक का ऐसा बयान बचकाना है। इससे छात्र संगठनों को ठेस पहुंची है। हम विधायक से पूछना चाहते है छात्र अगर अपने हक के लिए आंदोलन करते हैं तो इसमें राजनीति क्या है।