- Hindi News
- युवा महोत्सव के लिए डीएवी की टीम हुई दुमका रवाना
युवा महोत्सव के लिए डीएवी की टीम हुई दुमका रवाना
जामताड़ा|खेलकूद कलासंस्कृति एवं युवा मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा आयोजित युवा महोत्सव के प्रथम चरण में भाग लेने के लिए सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा के छात्र छात्रा बुधवार को दुमका रवाना हुए। उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह एवं उप विकास आयुक्त डा बीपी कृष्णा के आदेशनुसार डीएवी की टीम जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित होने पर यह दल आगामी 28 फरवरी से 2 मार्च तक रांची स्थित जयराम सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के अंतिम चरण में भाग लेंगे। प्रतिभागियों में एकता एवं समूह द्वारा देश भक्ति गीत और चंदन हांसदा एवं समूह द्वारा तिरंगा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावे एकल प्रदर्शन में वर्ग अष्टम की विद्यार्थी शामिल होंगे।