पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल शिवाजी को मानें आदर्श : महतो

पटेल शिवाजी को मानें आदर्श : महतो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तरंजन-मिहिजामशिवाजी समाज का दो दिवसीय 42वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। रेलपार में सीधाबाड़ी रोड स्थित अंबेदकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कुर्मी महासभा के प्रभारी अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने समाज के लोगों को एकजुट होने का आहवान करते हुए कहा कि कलियुग में एकता में ही शक्ति है। इसलिए अकेले हक की लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। उन्होंने समाज के लोगों को बच्चों में रानी लक्ष्मीबाई, सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी जैसे आदर्श निर्माण करने का संकल्प दोहराने की अपील की। इस अवसर पपर बच्चों के बीच मौखिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता हजारीबाग के सेवालाल महतो, अधिवक्ता रामवृक्ष प्रसाद, आसनसोल से रामनाथ सिंह, जामताड़ा से सतीश चंद्र राव, चित्तरंजन से रामेश्वर चौधरी, पटना हाईकोर्ट से अधिवकता सुरेश प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, सुबोध सिंह, परिचय मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते समाज के नेता।

उपस्थित शिवाजी समाज के लोग।

योगेंद्र बने समाज के अध्यक्ष

अधिवेशनमें नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से योगेंद्र मेहता को अध्यक्ष, बैजनाथ मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष, सिकंदर मंडल, चंद्रदेव सिंह, सुबोध कुमार राय को उपाध्यक्ष, बासुदेव मंडल को महासचिव, महेंद्र मंडल, जीतेंद्र कुमार को सहायक सचिव, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, मनोज राय को सहायक कोषाध्यक्ष, मनोज सिन्हा को अंकेक्षक, विश्वमोहन सिंह, बैजनाथ प्रसाद, शरततचंद्र महतो, अरविंद मंडल को संगठन सचिव, अवधेश सिन्हा, ललन सिंह, रामानुज सिंह को क्षेत्रीय सचिव चुने गए।

समाज के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी किया गया गठन