- Hindi News
- मैट्रिक इंटर परीक्षा को ले प्रशासन ने कसी कमर
मैट्रिक-इंटर परीक्षा को ले प्रशासन ने कसी कमर
मैट्रिकइंटर परीक्षा की तैयारी प्रशासन जोरों पर कर रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रश्न पत्र मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचा। उपायुक्त जामताड़ा शशि रंजन प्रसाद सिंह द्वारा प्रश्नपत्र कोषागार का निरीक्षण किया और जिला कोषागार पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शांति कदाचारमुक्त परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर गत छह फरवरी को केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया गया है। विभिन्न परीक्षा केंद्र में बेंच-डेस्क परीक्षक की सूची डीईओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, जिला कोषागार पदाधिकारी बृज बिहारी राय, सहायक रामकुमार मिश्रा, गौतम चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।
गौरतलब है कि झारखंड अद्यिविद्य परिषद के तत्वावधान में 16 फरवरी से मैट्रिक इंटर की परीक्षा आरंभ होगी। मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराने को ले जिला में 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जबकि इंटर परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाया गये हैं। इंटर परीक्षा में 4 हजार 840 परीक्षार्थी तथा मैट्रिक परीक्षा में 7 हजार 929 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली में मैट्रिक दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी।
सख्त रहेगी व्यवस्था
^डीसीशशिरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए व्यवस्था पूरी तरह से सख्त रहेगी। उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है। यह दल हर केंद्र पर जाएगा और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जांच करता रहेगा। कहीं भी कदाचार की शिकायत मिली तो केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई होगी।
जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय जामताड़ा 625
राजकीय बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा 388
इंटर महिला कॉलेज, जामताड़ा 591
आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा 345
राजकीय बालिका उच्च विद्यालय मिहिजाम 254
प्लस टू स्कूल मिहिजाम 476
प्रोजेक्ट बालिका हाईस्कूल मिहिजाम 483
रागुरागु उच्च विद्यालय करमाटांड 563
मध्य विद्यालय झूमकादेवी, करमाटांड 477
प्लस टू विद्यालय नारायणपुर 433
मध्य विद्यालय नारायणपुर 301
हाई स्कूल फतेहपुर 508
मध्य विद्यालय फतेहपुर 488
पल्स टू हाई स्कूल नाला 574
इंटर कालेज नाला 505
प्लस टू विद्यालय सिंहवाहिनी, कुंडहित 478
भागवत झा इंटर कालेज कुंडहित 440 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे परीक्षा में।
मैट्रिक इंटर का प्रश्नपत्र।
कोषागार का निरीक्षण करते डीसी।