पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप के विकास कार्यों पर लगी है ब्रेक

नप के विकास कार्यों पर लगी है ब्रेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम |नगर पंचायतमिहिजाम में टेंडर प्रक्रिया पर रोक के बाबत जामताड़ा एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले को लेकर जो शिकायत निर्देश मिला था उस पर जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त जामताड़ा को सौंप दी गई है। जांच में संवेदकों द्वारा निविदा भरने की प्रक्रिया में कई गड़बडिय़ा पाई गयीं थी। इसे लेकर तत्कालीन सभी टेंडर रद्द कर दिए गए थे। नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए उपायुक्त के अगले आदेश का इंतजार है। गौरतलब है कि मिहिजाम नगर पंचायत क्षेत्र में करीब एक वर्ष से टेंडर निकाले जाने की प्रक्रिया रूकी हुई है। टेंडर प्रक्रिया चालू नहीं होने चलते क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।