- Hindi News
- जिले में अवैध धंधेबाजों की नकेल कसें अफसर
जिले में अवैध धंधेबाजों की नकेल कसें अफसर
जिलेमें अवैध रूप से संचालित कारोबार पर पुलिस नकेल कसेगी। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी को भी जिला में अवैध कारोबार के संचालन की छूट नहीं दी जाएगी। जिला में तो अफीम की खेती होने दी जाएगी और ही कोयला, पत्थर का अवैध उत्खनन होने दिया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतनेवाले थाना प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कही। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अफीम की अवैध खेती करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी और गिरफ्तारी भी होगी। इस संबंध में अंचलाधिकारी को जमीन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। रिपोर्ट उपलब्ध होते ही जमीन मालिक के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि नाला सर्किल के कुंडहित, नाला, फतेहपुर, बिंदापाथार के दूर दराज के इलाके में अफीम की खेती की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने अविलंब कार्रवाई की। एसपी नागेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन कोयला के अवैध कारोबार के प्रति भी सख्त है। सभी थाना प्रभारी पुलिस के वरीय पदाधिकारी को कोयला के अवैध कारोबारी पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने, सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढाने, लंबित कुर्की के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया।
मौके पर एसपी नागेंद्र चौधरी ने जिले में अपराध नियंत्रण के तरीके को और भी मजबूत करते हुए पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से लंबित कांडों तथा वारंट कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मोटरसाइकिल चेकिंग के अभियान को और भी तेज करने को कहा। जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए अपराध में लगातार संलिप्त रह रहे अपराधियों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान रात्रि गश्ती करने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें गिरफ्तार करें। मौके पर एसडीपीओ मुख्यालय, जामताड़ा पुलिस इंस्पेक्टर अमरनाथ ठाकुर, नाला नागेंद्र राम सहित जामताड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, मिहिजाम थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, करमाटांड़ के एनडी सिंह, फतेहपुर के हरेंद्र प्रसाद सिंह, कुंडहित के सतीशचंद्र चौधरी, बिंदापाथर के कमलेश पासवान, नारायणपुर के अजय कुमार, नाला के सुरेंद्र प्रसाद, विशेष शाखा के अविनाश कुमार सिंह आदि थे।
पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं
पुलिसकार्यालय जामताड़ा में एसपी नागेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने पुलिस कर्मियों समस्याओं को सुना।
आज आन लाइन मुखातिब होंगे डीजीपी
झारखंडके डीजीपी राजीव कुमार बुधवार को जिले के व्यवसायियों से रूबरू होंगे। इस दौरान डीजीपी व्यवसायियों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि डीजीपी राजीव कुमार संथाल परगना प्रमंडल के व्यवसायियों से बुधवार अपराह्न 3 बजे आन लाइन होंगे। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। बताया कि जामताड़ा, मिहिजाम के अलावा अन्य स्थानों के व्यवसायी भी रहेंगे।
क्राइम मीटिंग में एसपी पुलिस पदाधिकारी।