- Hindi News
- विधायक डा इरफान बनें जेएसएस कालेज के जीबी के सचिव
विधायक डा इरफान बनें जेएसएस कालेज के जीबी के सचिव
रेलपार अंबेदकर नगर स्थित जनजातीय संध्या इंटर महाविद्यालय में मंगलवार को शासी निकाय की बैठक के दौरान जामताड़ा के विधायक डा इरफान अंसारी को सर्वसम्मति से महाविद्यालय सचिव चुन लिया गया। कालेज के प्राचार्य रूपेश सिन्हा, डिग्री के प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह अन्य शिक्षकों के साथ साथ इंटर के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो कैलाश प्रसाद साव, सुबोध कुमार पोद्दार, सत्यदेव महतो, संदीप साव, सुकल मरांडी, पूनम कुमारी, रौशनी गुप्ता, एमडी हुसैन, बद्री नारायण पंडित, अशोक कुमार सिंह, गोपाल महतो, विनय सिन्हा, घनश्याम मंडल, माणिकलाल मांझी, लक्ष्मण मंडल आदि ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कालेज के कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और कहा कि कालेज में किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। कालेज में सिर्फ पढ़ाई की बातें होनी चाहिए। अब तक कालेज में सिर्फ छात्र संगठनों राजनीतिक दल विशेष राजनीतिक करता रहा है। बैठक के बाद विधायक ने इंटर और डिग्री काॅलेज का मुआयना किया। इस अवसर शासी निकाय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिन्हा और अन्य सदस्य उपस्थित थे। सबने मीटिंग में कालेज के उत्थान पर विशेष जोर दिया।