पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर मेंं सुरक्षित हैं सौबराती के परिजन

कश्मीर मेंं सुरक्षित हैं सौबराती के परिजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम. जम्मूकश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए मिहिजाम के लोग सुरक्षित और सकुशल है। शनिवार को कश्मीर से आए फोन के बाद ढेकीपाड़ा निवासी सौबराती अंसारी ने उक्त जानकारी दी। सौबराती ने बताया कि पिता रहमान अंसारी, छोटा भाई शहीद अंसारी बहन समीना खातून और उसका परिवार सारे लोग सुरक्षित और सकुशल है। दरअसल बाढ़ आने के बाद बिजली आपूर्ति श्रीनगर के बालसु गांव में फेल हो गयी थी जिसके चलते मोबाइल आदि उपकरण चार्ज नहीं रह रहे थे। इस वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा था। गनीमत यह भी रही श्रीनगर के बालसु गांव तक बाढ़ का पानी नहीं आया था। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के पियालशोला पंचायत अंतर्गत ढेकीपाड़ा निवासी रहमान अंसारी अपने छोटे बेटे शहीद अंसारी के साथ लापता हो गए थे। उन दोनों की कोई खोज खबर नहीं मिल रही थी। यहां मौजूद उनके बड़े बेटे शराबती अंसारी ने इस बारे में बताया था कि दोनों श्रीनगर में रह रही उनकी बहन समीना खातून एवं उसके परिवार से मिलने बीते 23 अगस्त को यहां से रवाना हुए थे। उनसे मोबाइल पर लगातार संपर्क हो रहा था। लेकिन बाढ़ आने की घटना के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। मोबाइल नंबर 9858339212 लगातार स्विच्ड आॅफ बताया जा रहा था। अपने परिजनों के लापता होने की खबर से शराबती काफी घबराया हुआ था। कभी अपने मन को ढांढस दिलाने के लिए यह कहता था कि कहीं बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल चार्ज नहीं रहा होगा तो कभी यह आशंका भी जता रहा था कि कहीं मेरा परिवार बाढ़ की भेंट तो नहीं चढ़ गया।