करंट से महिला की मौत
करमाटांड़. करमाटांड़थाना अंतर्गत रटनिया गांव निवासी अमोद सिंह की प|ी मीना (45) की मृत्यु बिजली करंट लगने से मौके पर ही हो गई। यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे की है। बेटे को कार्य पर भेजने के लिए चाय बनाने गई उसी वक्त बिजली के संपर्क में आने से घटना घटी। इसकी जानकारी थाना को मिलते ही लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया।