पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपायुक्त की ओर से गठित टीम ने किया झारो नदी का निरीक्षण

उपायुक्त की ओर से गठित टीम ने किया झारो नदी का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रमुख ने झारो नदी सौंदर्यीकरण का उठाया था मामला

भास्करन्यूज|खरगडीहा

विगतसात फरवरी को जिले में हुए अनुश्रवण समिति की बैठक में जमुआ प्रमुख सोनी चौरसिया ने प्रखंड अंतगर्त मेढ़ोचपरखो पंचायत के झारो नदी पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण का मामला प्रमुखता से उठाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त गिरिडीह ने एक चार सदस्यीय टीम का गठन कर दूसरे ही दिन झारो नदी की जांच के लिए टीम को भेजा। जांच टीम का नेतृत्व लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार कर रहे थे। जबकि मौके पर सहायक अभियंता श्रीकांत पांडेय, कनिय अभियंता चंद्रेश्वर राय के अलावा और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक अभियंता ने कहा कि यह जगह तो अच्छी है पिकनिक स्पॉट के लायक है। उन्होंने कहा िक इस स्थल पर फिलहाल 35 लाख की लागत से एक चेकडैम तथा दो माईक्रोलिप्ट का कार्य करा देने से यहां की रौनक बदल सकती है। किसान भी उक्त चेक डेम से अपना खेती का कार्य कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप देंगे। जैसा अादेश होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में शामिल प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया ने कहा कि अगर उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण हो जाता है तो पूरे प्रखंडवासी को इसका फायदा होगा। उन्होंने उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि कल ही अनुश्रवण की बैठक में मामला उठाया और तुंरत टीम गठन कर जांच करवा दिए। इससे यहां के लोगों में काफी उत्साह है। कहा कि इलाके में विकास को किसी भी तरह से बाधित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।