- Hindi News
- जमुआ से कांग्रेस का प्रत्याशी देने की मांग
जमुआ से कांग्रेस का प्रत्याशी देने की मांग
जमुआप्रखंड के कारोडीह गांव में गुरूवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कारोडीह पंचायत के मुखिया मो अहमद यासीन ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी जिला कोषाध्यक्ष सह कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रभारी सह झारखंड तुरी समाज के जिलाध्यक्ष गोविंद तुरी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, युवा नेता राहुल गांधी तथा झारखंड प्रदेश प्रभारी से जमुआ आरक्षित सीट पर कांग्रेस से प्रत्याशी देने की मांग की है। कारोडीह में उपस्थित ग्रामीणों ने कांग्रेस के पक्ष में इस क्षेत्र से कर्मठ, युवा प्रत्याशी गोविंद तुरी को बनाने की मांग की है। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद तुरी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो इस क्षेत्र का विकास करेंगे। कहा कि इस क्षेत्र में अभी भी दलितों की हालत दयनीय है। सरकार ने उनके समुचित विकास शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया है। इस क्षेत्र से जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए हैं, उन्होंने सिर्फ अपना ही विकास किया है। दलित आज भी इंदिरा आवास, पेंशन आदि के लिए तरस रहे हैं।
तुरी समाज के हैं क्षेत्र में 30 हजार मतदाता
मौके पर प्रदीप तुरी ने कहा कि तुरी समाज का इस विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार के करीब मतदाता है। इतने मतदाता के बाद भी तुरी समाज को प्रतिनिधत्व करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से रामेश्वर तुरी, प्रदीप तुरी, सुरेश तुरी, अनिल हाजरा, महेन्द्र तुरी, तुलसी तुरी, अशोक तुरी, राजेश तुरी, सहदेव तुरी, शंकर तुरी, उमेश हाजरा, युगल तुरी, झुना तुरी, तरवा देवी, किरण देवी, रेवती देवी, कांति देवी, संतोषी देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।