दहेज के लिए विवाहिता को मारा
जमुआथाना क्षेत्र अंतर्गत मनकडीहा गांव के सिकंदर शर्मा ने जमुआ के इंदिरा गांधी मैदान स्थित अशोक ठाकुर, प्रमिला देवी, विनोद कुमार और सुबोध ठाकुर पर अपनी बहन रुक्मनी कुमारी को हत्या किए जाने को लेकर रविवार को जमुआ थाना में कांड संख्या 49/15 के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में श्री शर्मा ने कहा कि सात वर्ष पूर्व में अपनी बहन की शादी अशोक ठाकुर के बड़े पुत्र जितेन्द्र ठाकुर के साथ हिंदु ऋति रिवाज के साथ किया था। मेरे बहन के ससुर अशोक ठाकुर, सास प्रमिला देवी, देवर विनोद कुमार और सुबोध ठाकुर मारपीट तंग तबाह करते रहे थे। बीते 10 जनवरी को अशोक ठाकुर ने मृतक रुक्मनी कुमारी से 50 हजार रुपए मायके से मांग कर लाने की बात कहा। तब बहन ने फोन पर सूचना दिया। रुपए देने में असमर्थता जताने पर अचानक सात फरवरी को सास, ससुर, देवर ने उसकी बहन को जहर खिला कर जान मार दिया। कहा कि बहन के साथ ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते रहते थे। मृतक के भाई के आवेदन पर प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप खलको ने मामला दर्ज कर एसआई पंकज कच्छप को जांच पड़ताल करने को कहा है।