पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों की मदद से एक हुआ प्रेमी युगल

लोगों की मदद से एक हुआ प्रेमी युगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेम-प्रसंगके मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को मौके पर ही दबोचकर उनकी शादी गांव के शिव मंदिर में करा दी। इस विवाह के दौरान दोनों परिवार के सदस्य मंदिर में मौजूद थे। घटना गिरिडीह के देवरी प्रखंड के मनिकबाद गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनिकबाद गांव की रहने वाली ललिता कुमारी का बीते चार माह से जमुआ के बेरहाबाद गांव निवासी नारायण दास के बेटे रंजीत दास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच बीते शुक्रवार को प्रेमी रंजीत दास मनिकबाद गांव अपनी प्रेमिका ललिता कुमारी से पूर्व योजना के तहत मिलने पहुंचा। जहां दोनों को ग्रामीणों ने देखने के बाद पकड़ लिया, हालांकि प्रेमी-युगल के इस प्यार का विरोध दोनों परिवार के लोगों ने किया। लेकिन प्रेमी-प्रेमिका की जिद के कारण दोनों के परिजन इस विवाह को कराने के लिए तैयार हो गए। इसी क्रम में शनिवार को मनिकबाद गांव के शिव मंदिर में प्रेमी-युगल जोड़े का विवाह कराया गया। जहां दोनों परिवार के लालजीत दास, बृहस्पति दास, प्रकाश दास, दीपक दास समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।