पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हावी रहा अनुमंडल का मुद्दा

हावी रहा अनुमंडल का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाटॉड़ . जमुआविधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दल और निर्दलीय मिलाकर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन चुनाव दिलचस्प और त्रिकोणीय बन गया है। इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा जमुआ को अनुमंडल और नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग इस क्षेत्र के लोगों का प्रमुख मांग रहा है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सिंचाई सुविधाओं का अभाव और रोजगार की कमी है। यहां हावी रहा है। जमुआ विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें भाजपा से केदार हाजरा, जेएमएम से चंद्रिका महथा, राजद से बलदेव हाजरा, झाविमो से सत्यनारायण दास, बसपा से गोविंद तुरी, माले से अशोक पासवान और निर्दलीय संतोष कुमार लाल चुनाव मैदान में डटे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 268,876 है। जिसमें पुरुष मतदाता 143,046 आैर महिला मतदाता 125,830 हैं। जिसमें 18 से 19 साल के नवमतदाताओं में पुरुष 8,328 और महिला मतदाता की संख्या 5,163 हैं।