पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल परियोजना में आएगी तेजी जमीन अिधग्रहण का िनर्देश

रेल परियोजना में आएगी तेजी जमीन अिधग्रहण का िनर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह-कोडरमारेल परियोजना में हो रहे विलंब की जानकारी सोमवार को डीसी डीप्रवा लकड़ा ने अपने कार्यालय में रेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली। इस दौरान बैठक में रेल निर्माण विभाग धनबाद डिवीजन के उपमुख्य अभियंता चौरसिया अौर कनीय अभियंता एके रजक ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि धनवार के पांडेयडीह गांव के एक ग्रामीण के घर की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं होने से गांव में निर्माण कार्य रुका है।

उपमुख्य अभियंता चौरसिया ने बताया कि उस गांव के घर को लेकर आपसी रिश्तेदार में ही कुछ अनबन होने के कारण जमीन अधिग्रहण करने में समस्या रही है। रेलवे अधिकारियों की बात सुनने के बाद डीसी ने खोरीमहुआ एसडीओ और धनवार सीओ को निर्देश दिया कि ग्रामीणों से बात कर जमीन खाली कराए। बावजूद ग्रामीण जमीन खाली नहीं करे तो पुलिस बल के साथ जमीन खाली कराया जाए। बैठक में उपमुख्य अभियंता ने बताया कि नए रूट से रेलवे परियोजना गुजरने को लेकर जमीन सर्वे का कार्य चल रहा है, वहीं भू-अर्जन पदाधिकारी इश्तियाक अहमद ने बताया कि नए रूट के अनुसार कुबरी, पनयडीह, पोबी, धनवार उपरैली, सेनादोनी, पहाड़पुर, पतारडीह, कारुरायडीह, चंदन नगर, पांडेडीह, बलयडीह, नावासेर, रेबां, लेदोडीह, जमुआ, बेकरो आदि गांवों की लगभग जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।

जिले के जमुआ, रेंबा, उपरैली धनवार आदि गांवों में भू स्वामियो की जमीन काे मुआवजा नहीं मिलने के कारण ही निर्माण कार्य रुका है। इस परियोजना के लिए जितने गांवों की जमीन का अधिग्रहण हो चुका है उसपर कार्य किए जा रहे हैं। भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अहमद ने बताया कि जिन जमीनों की मापी कार्य हो चुका है उसका रिपोर्ट राज्य सरकार के पास भेजा गया है। जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट समय सीमा के भीतर प्रकाशित किया जाएगा। बैठक में उपमुख्य अभियंता चौरसिया और कनीय अभियंता रजक ने बताया कि गादी और कल्याण डीह से होते हुए मधवा के भंडारीडीह जाने वाली इस रेल परियोजना को लेकर गांवों का नापी कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। नापी कार्य में अमीन के अलावा रेलवे के अधिकारियों को भी लगाया गया है। भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि नए रूट का जमीन नापी कार्य जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा। इस दौरान डीसी ने रेलवे के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण क