- Hindi News
- अभियान के तहत माले कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
अभियान के तहत माले कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
जमुआ/मिर्जागंज | अलगप्रदेश झारखंड गठन के बाद से ही इस राज्य की खनिज संपदा को राज्य की सत्ता पर काबिज सरकारों ने ही लूटा है। ये बातें सोमवार को माले द्वारा आयोजित जेल भरो अभियान का आगाज करते हुए माले नेताओं ने कही। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के ग्रामीण गरीबों को राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। गरीब परिवारों को चिन्हित कर बीपीएल कार्ड उपलब्ध कराने की योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। कहा कि राज्य से लेकर केन्द्र तक की सरकार झूठी घोषणाओं के बल पर दिग्भ्रमित कर रही है। लिहाजा आम जनों को चाहिए कि ऐसी सरकारों की असलियत समझें और भाकपा माले के संघर्ष की ताकत में शामिल हो जाएं। तभी राज्य और देश का भला हो सकता है। कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रताप, राजेश दास, एनुल अंसारी, मनौवर हसन बंटी, विजय पांडेय, मीना दास आिद मौजूद थे।