पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंधरकोला के ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार

अंधरकोला के ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआप्रखंड के तारा पंचायत के अंधरकोला के ग्रामीणों ने 14 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से अधिक दिनों से गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया है। लेकिन विद्युत विभाग की तानाशाही रवैये के कारण नए ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, विद्युत विभाग के एसडीओ, कनीय अभियंता, जिला विद्युत अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त सहित कई अधिकारियों के पास फरियाद कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण ग्रामीणों ने अब वोट नहीं देने और चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण मनोहर प्रसाद वर्मा, सुनील वर्मा, रंजीत कुमार, जर्नादन वर्मा, हरिहर वर्मा, राहुल वर्मा, डुमर महतो, ढालो महतो, कुंजो महतो समेत कई ने रोष जाहिर किया है।