बेअसर साबित होते रहे हैं स्टार
आसन्नविधानसभा चुनाव में जिले के लोगो को स्वप्न सुंदरी हेमामालिनी और बिहारी बाबू फेम शत्रुधन सिन्हा का दीदार नहीं होगा। विगत दो-तीन विधानसभा चुनावों में अबतक स्वप्न सुंदरी हेमा बिहारी बाबू दोनों चुनाव प्रचार अभियान में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने की कवायद कर चुके है। हालांकि फिल्मी सितारों का यहां के मतदाताओं पर कोई खास असर नहीं रहा है। 2009 के विस चुनाव में बिहारी बाबू फेम शत्रुधन सिन्हा झंडा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने की नाकाम कोशिश की थी। झंडा मैदान में शार्टगन के दीदार के लिए चहेतों का सैलाब उमड़ पड़ा था, पर चुनाव नतीजों पर इसका असर नहीं दिखा था। शार्टगन के चुनावी संबोधन के बावजूद पार्टी प्रत्याशी को हार नसीब हुई थी। जमुआ में पार्टी प्रत्याशी केदार हाजरा के पक्ष में भी विगत चुनाव में हेमा का कार्यक्रम निर्धारित था। हेमा को देखने और सुनने लोगो की भारी भीड़ जुटी थी। पर घंटों इंतजार के बावजूद स्वप्न सुंदरी के पांव जमुआ की जमीं पर नहीं पड़ी थी। लोग घंटों आसमान की ओर निहारते रहे पर हेमा का हेलिकाप्टर कहीं नजर नहीं आया था। निराश लोग वापस लाैट गए थे, पर चुनाव परिणाम ने भाजपा को भी निराश कर दिया था। इस बार दोनों फिल्मी सितारों का कार्यक्रम यहां तय ही नहीं हुआ है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है।
इस चुनाव में दिखे राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज
इसबार भले फिल्मी सितारों का जमघट गिरिडीह में नहीं लगा पर राजनीतिक सितारों का इस बार यहां जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, विजय गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार चुके है। जानकारी के अनुसार देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का गुरूवार को डुमरी में तो मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बनियाडीह में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं शब्दों के जादूगर चुटीले अंदाज के स्वामी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तिसरी जमुआ में कई चुनावी सभा को संबोधित कर चुके है। डुमरी में जदयू नेता बिहार के पूर्व सीएम नीतिश कुमार चुनावी सभा में शिरकत कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन जिले में कई ताबड़तोड़ चुनावी सभा की।
जी