- Hindi News
- खनिज संपदा से समृद्ध राज्य बचाना है : रविंद्र
खनिज संपदा से समृद्ध राज्य बचाना है : रविंद्र
कांग्रेसके मिलीजुली सरकार से देश को बचाया है ओर अब खनिज संपदा से भरी झारखंड राज्य को बचाना है। झारखंड राज्य अलग होने के 14 वर्ष में 9 मुख्यमंत्री ओर तीन बार राष्टपति शासन लगा ,लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में यह राजनीति कांग्रेस की चलने नहीं दी जाएगी। यें बातें झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय ने जमुआ प्रत्याशी केदार हाजरा के द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के पढ़े लिखे नौजवानों का कमाने का श्रोत नहीं है। बच्चों को पढ़ने के लिए डिग्री कालेज नहीं है। किसानों को सिंचाई कराने का उपाय नहीं है। श्री राय ने कहा कि झाविमो ने लोकसभा से 14 सीटों से हारने के बाद अब विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर ममता बनर्जी के साथ मिलकर भाजपा को रोकने निकल है। भाकपा माले तारा निशान खत्म हो जाने के बाद वह कपप्लेट लेकर घूम रहा है। लेकिन वह नहीं जानते कि चाय से भरी कप नरेंद्र मोदी के पास है ओर खाली प्लेट माले को दिया है। प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा ,सुरेंद्र बर्मन , अशोक उपाध्य आदि ने भी सभा को संबोधित किया।