पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने मूर्ख बनाया है : लालू

भाजपा ने मूर्ख बनाया है : लालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिसप्रकार चुहा को बिल से निकालने के लिए बिल में पानी दिया जाता है, ठीक उसी तरह भाजपा को देश राज्य से निकालने के लिए सभी एकजूट होकर भाजपा को समुद्र में धकेलने का काम करें। उक्त बातें बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देवरी के हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झूठे आश्वासन देकर जनता को मुर्ख बनाकर अपना उल्लु सीधा कर लिया। उसका जवाब उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता देगी। भाजपा ने वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बन गई तो अच्छे दिन की शुरूआत करने के साथ-साथ कालाधन वापस ला कर जनता के खाते में पन्द्रह-पन्द्रह लाख रूपए भेजने का काम करूंगा। यहां के गरीब लोगाें के बच्चे दाल, भात तो दूर आलू की सब्जी और भात भी नहीं खा पाते है। पंूजीपतियाें को मोदी सरकार ने सब कुछ दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग घर बैठे योजना बनाकर सब कुछ गटक जाते है। उन्होंने जमुआ विस से राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संगम यादव संचालन जाकिर हुसैन अंसारी ने िकया।

सभा को संबोधित करते लालू और मंच पर प्रत्याशी बलदेव हाजरा।