पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवेदनशील बूथों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

संवेदनशील बूथों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाटांड | नवडीहाओपी क्षेत्र में रविवार को विस चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ओपी क्षेत्र में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बीएसएफ ,सीआरपीएफ,झारखंड जगुआर ,एसएसबी जिला बल के जवानों की कई कंपनियां तैनात की गई थी। क्षेत्र के अतिसंवेदनशील संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। इन बूथों पर सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। बूथ के अलावा मोटरसाइकिल से सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त लगा रहे थे। वोटरों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला कंपकपाती सर्दी और कुहासे के बावजूद जमुआ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीण इलाके के लोगों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और मताधिकार का प्रयोग किया। ठंड के बावजूद लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सात बजते-बजते मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थीं। हालांकि नवडीहा ओपी क्षेत्र के ढांकीटांड में भाजपा और झाविमो के समर्थकों में हल्की-फुल्की झड़प हुई।