देवरी में लोगांे ने खुलकर किया मतदान
देवरी | बदलतेमौसम के कारण आसमान में घुमड रहे बदल से पड़ रही ठंड के बावजूद जमुआ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने घर से निकल कर मतदान किया। मतदाता केन्द्र में लोग लंबी लाइन में लगकर बारी बारी से अपना मतदान किया। पुलिस प्रशासन सक्रियता से मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान करने में जहां युवक और युवतियां आगे रही वहीं इस ठंड को चुनौति देते हुए बदन पर चादर लपेटी एक वृद्धा भी मतदान करने कतार में लगी। राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा ने अपने बूथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमडीहाबागी और झामुमो प्रत्याशी चन्द्रिका महथा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ में अपना मतदान किया।