पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमुअा के लहंगिया बूथ में कई ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार

जमुअा के लहंगिया बूथ में कई ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआविधानसभा में चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लहंगिया बूथ संख्या 227 के सभी ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों में मौलाना बशीर, हबीब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, टेको राणा, चांदो राणा, टुपाली मंडल, थानु यादव, सरफराज अंसारी, कादिर मियां, जलील मियां सहित दर्जनों ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि सड़क नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है। कहा कि सड़क के अलावा इस गांव में दर्जनों समस्याएं और भी है। जैसे इस गांव में पहुंच पथ काफी जर्जर है। बरसात में यहां आने के लिए सड़क नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत धुरैता मोड़ से पतैया नदी तक रोड का निर्माण होना था। इसके लिए सारी तैयारी हो गई है। प्राक्कलन भी बन गया। विभागीय स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद इस गांव का सड़क नहीं बना। धुरैता मोड़ से मात्र कारोडीह गांव तक ही बना। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव के ग्रामीण गली की स्वीकृति मिली वह भी आंवटन के अभाव में बंद है। ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव की आबादी अच्छी है।

वोट का बहिष्कार करते ग्रामीण।

जमुआ में 372 बूथों में दो बने थे मॉडल बूथ

जमुआविस के 372 बूथों में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। वहीं किसी प्रकार का कोई भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। जमुआ के बूथ संख्या 366 में बैट्री डिस्चार्ज होने के कारण इवीएम मशीन बदला गया। ज्ञात हो कि जमुआ में बूथ संख्या 228 और 229 लंगटा बाबा उच्च विद्यालय मिर्जागंज को मॉडल बूथ बनाया गया था। जिसमें मतदान के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं दी गई थी। इस बूथ पर चाय स्टॉल, जमीन ने कारपेट, बैठने के लिए टेबल एवं कुर्सी आदि उपलब्ध था। मालूम हो कि इस बूथ पर 20 मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। जिसमें पांच वृद्ध, पांच युवा, पांच महिला तथा पांच नए मतदाता शामिल है। जिसमें मुख्य रूप से सुदामा देवी, अर्जुन राम, हिरामणी, संतोष गुप्ता, सुलोचना देवी, प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया समेत कई शामिल थे। गौरतलब है कि अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी जमुआ अंचलाधिकारी अालोक वरण केशरी द्वारा मॉडल का निरीक्षण किया गया। मौके पर एसडीओ, जमुआ प्रमुख तथा सुदामा देवी को फूल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इधर आरओ रविन्द्र कुमार एवं खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी न