पीएचसी में तालाबंदी की संघ की चेतावनी
जमुआ विकलांग जन कल्याण संघ की बैठक आयोजित
भास्करन्यूज|जमुआ
जमुआविकलांग जन कल्याण संघ ने गुरूवार को प्रखंड अध्यक्ष तैयब रसूल की अध्यक्षता एक बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि अगामी 12 मार्च को जमुआ प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन कर संगठन को तेज धार दिया जाएगा।
साथ ही जिन िवकलांगों की विकलांगता जांच हो गई है और प्रमाण पत्र चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा आज तक नहीं निर्गत किया गया है, वैसी परिस्थिित में संघ 15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव यशवंत वर्मा ने कहा कि विकलांग साथियों के साथ प्रखंड अौर जिला प्रशासन उपेक्षा करना बंद करें और समय पर विकलांगता प्रमाण बनाकर विकलांग पेंशन का भुगतान करने की दिशा में ठोस पहल करें, नहीं तो संघ आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
विकलांग को इंिदरा आवास में आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करे। क्योंकि विकलांग लोग बेसहारा है। इनकी स्थिति को गंभीरता पूर्वक ध्यान देना चािहए। मौके पर प्रेमसागर वर्मा, फिदा हुसैन, जाकिर अंसारी, भोला मंडल, शकुर मियां, अभिषेक वर्मा, हनिफ अंसारी, रामजनी मियां, मो मुमताज अंसारी समेत कई मौजूद थे।