पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआथाना क्षेत्र के बेरहाबाद गांव के एक युवक ने उसी गांव की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसे लेकर पीड़िता के बयान पर जमुआ थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि इस 13 वर्षीय युवती बीते बुधवार को दस बजे दिन घर में अकेली खाना बना रही थी। इसी बीच गांव के टोला पंदनाटांड़ निवासी बालो तुरी का पुत्र महेन्द्र तुरी ने आकर पूछा कि उनके मां-बाप कहां गए हैं। उन्होंने बताया कि वे ईंट बनाने गए है। वे चले जाएं। इसके बाद भी वे वहीं खड़ा रहे और गंदी निगाह से देखने लगा। फिर जबरन उनके मुंह को दबाकर घर के भीतर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद वे भाग गए। जाते-जाते धमकी दे गया कि अगर किसी को बताई तो जान मारकर फेंक देंगे। पीड़िता के आवेदन के आधार पर जमुआ थाना कांड संख्या 53/15 भादवि के तहत 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। इधर प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप खलको ने घटना स्थल जाकर मामले की तहकीकात की। उन्होंने कहा हर बिंदुओं पर जांच हो रही है। माले के विजय पांडेय, मीना दास समेत कई ने पंदनाटांड़ गांव का दौरा कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।