पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली बंद का मिलाजुला असर

नक्सली बंद का मिलाजुला असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाओवादी का एक दिवसीय बंदी का असर देवरी प्रखंड में व्यापक रूप से देखा गया। देवरी प्रखंड मुख्य बाजार की सभी दुकानों के शटर सोमवार को नहीं उठी, वहीं चकाई जमुआ मुख्य मार्ग पर सन्नाटा देखा गया। चतरो स्थित बैंक आॅफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चतरा शाखा, सभी क्रशर, पेट्रोल पंप बंद देखे गए। ज्ञात हो कि बीते 13 सितम्बर को ितसरी थाना क्षेत्र के दलदलीया जंगल में हुए मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित दो अन्य माओवादी के मरने से देवरी प्रखंड में भी दहशत है और दहशत के चलते ही माओवादी बंदी का असर देवरी प्रखंड में देखा गया।