रविंद्र ने जमुआ का दौरा किया
हीरोडीह | भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद रविन्द्र कुमार राय ने जमुआ क्षेत्र के पश्चिम भाग का तुफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने झारखंडधाम, मुरखारी, सिमनी, बदडीहा, नईटांड़, धुरगड़गी, तारा, आलोडीह, बरमसिया, मुंगलो, केंदुआ, रंगामाटी, बाराटांड़ समेत कई गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक स्थायी सरकार के लिए अपील की। कहा कि स्थिर सरकार ही झारखंड का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि केदार हाजरा को भारी मतों से विजय बनाकर एक स्थिर सरकार बनाने में मदद करें। मौके पर उनके साथ लक्ष्मण वर्मा, मथुरा वर्मा, किशोर वर्मा, कैलाश साव समेत कई लोग शामिल थे।