पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान को लेकर प्रशासन मुस्तैद

मतदान को लेकर प्रशासन मुस्तैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोरीमहुआ | आगामी14 दिसम्बर को होने वाले चौथे चरण के मतदान शांतिपूर्ण कराने हेतु पदाधिकारियों द्वारा जमुआ डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी एवं गिरिडीह एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने जमुआ ब्लॉक परिसर में चुनाव हेतु किए गए तैयारी का जायजा लिया। साथ ही मौके पर जमुआ बीपीओ तेज कुमार हांसदा, सीओे आलोक वरण केशरी एवं देवरी सीओ अनिल कुमार ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही डिस्पैच सेंटर में बनाए गए टेंट, चूनावकर्मी के ज्वाइनिंग सामग्री, प्राप्ति, इवीएम कोषांग, वाहन कोषांग तथा गाड़ियों के लॉगबुक आदि एक-एक कर बारीकी से निरीक्षण कर उपस्थित पदाधिकारी एवं टेंट मालिक को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ श्री विद्यार्थी ने बताया कि चुनाव में जमुआ डिस्पैच सेंटर में आने वाले कर्मियों को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं हो, इसके लिए हमलोग तैयारी पूर्ण कर लिए है। इधर गिरिडीह एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने बताया कि जमुआ विस के सभी 372 बूथों में आवश्यकतानुसार केंद्रीय बल एवं सशक्त बल, महिला एवं पुरुष बल नियुक्त किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदाता बेफिक्र होकर मतदान करें।