पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट के सौदागरों को हराएं: दीपांकर

वोट के सौदागरों को हराएं: दीपांकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआके सर्कस मैदान में माले द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि विकास के नाम पर झारखंड को लूट खंड में तब्दील करने वाली राजनीतिक पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि लूट खसोट करने वाली पार्टियां आसन्न चुनाव में जनता के कीमती वोट लूटने के फिराक में है, लिहाजा जमुआ क्षेत्र की जनता को चाहिए कि वे वोट सौदागरों को चोट देकर जनता के बीच 365 दिन और 24 घंटे रहने वाली पार्टी माले के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि जमुआ क्षेत्र से रिजेक्ट नेता ही इस चुनाव में उम्मीदवार बनाए गए है। ऐसे नेता जो अब तक जमुआ का प्रतिनिधित्व करते रहे है और जमुआ को विकास के हाशिए पर ही रखने का काम किया है। अनुमंडल का सवाल हो अथवा बिजली, पानी का सवाल, अब तक के जनप्रतिनिधियों ने ऐसे सवालों के समाधान के नाम पर जनता से खुले तौर पर धोखेबाजी किया है। लिहाजा माले शहीद विधायक महेन्द्र सिंह के सपनों को साकार करने के लिए जनता को माले के पक्ष में मतदान करना चाहिए। अपने संबोधन में माले नेता राजकुमार यादव ने कहा कि धनवार विधानसभा की जनता ने माले के पक्ष में मतदान कर इतिहास रचने का काम किया है। जनता जान चुकी है कि उसका सच्चा हितैषी आखिर कौन है। वहां सभी वर्गों का समर्थन माले को मिला है, लिहाजा जमुआ क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक पासवान, मीना दास, सुरेन्द्र प्रताप, उस्मान अंसारी, मनोवर हसन बंटी, विजय पांडेय, मौलाना सगीर, डॉ मनोवर अली समेत कई अन्य ने संबोधित किया।