राजद के पक्ष में की जनसभा
चतरो | देवरीप्रखंड के गुनियाधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जागेश्वर प्रसाद यादव, पंचायत पंसस प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पंचायत के चिरूडीह के करबला मैदान में एक जनसभा का आयोजन कर पंचायत के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगाें ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जनसभा के मुख्य अतिथि राजे जमुआ विधानसभा प्रत्याशी बलदेव हाजरा ने सभी लोगांे को माला पहना कर उनका स्वागत किया। श्री हाजरा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और आशा के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगांे ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया उस उम्मीद और आशा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि भाजपा, झाविमो, झामुमो के लोग वोट पड़ने के पहले जीत का दावा करने लगा है। उसे पता नहीं कि जमुआ विस क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की कुंजी से विस क्षेत्र के एक-एक मतदाताओं के पास है। कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को लालटेन पर बटन दबाकर बहुमत दिलाएं। कहा कि वादा करते है कि आने वाले दिन में जमुआ विस क्षेत्र के 69 पंचायतों में से गुनियाथर पंचायत को गोद लेने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया जागेश्वर प्रसाद यादव संचालन पंसस प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद यादव ने किया। मौके पर उपमुखिया इस्माइल अंसारी, नवलकिशोर राय, दिलीप कुमार राय, सुरेश यादव, उस्मान अंसारी, दिलीप यादव, किशुन लाल सिंह समेत मौजूद थे।