पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संसद में उठी विद्यालय की समस्याएं

बाल संसद में उठी विद्यालय की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालअधिकार जागरूकता अभियान के तहत जागो फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जालान धर्मशाला में जिला स्तरीय बाल सांसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गिरिडीह, बिरनी और जमुआ प्रखंड के 12 मध्य विद्यालय में गठित बाल संसद के 65 विभिन्न मंत्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो और साथ ही देश के संसदीय कार्यप्रणाली का समझ बने। इसी उद्देश्य से संस्था पिछले कई वर्षों से मध्य विद्यालयों में प्रक्रिया चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से जुडे मुद्दे एवं समस्याओं के प्रति बच्चे संवेदनशील बने तथा इसके समाधान हेतु विद्यालय प्रबंधन से जुड़कर प्रयास करे। साथ ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण हेतु बाल संसद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके और विद्यालय प्रबंधन में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में आये बच्चों को दो समूह पक्ष और विपक्ष में बांटकर विद्यालय में अब तक किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

बाल संसद में उपस्थित छात्र।

बाल संसद को संबोधित करते वक्ता