- Hindi News
- हर समस्या के निदान के लिए संघर्ष किया : महथा
हर समस्या के निदान के लिए संघर्ष किया : महथा
जमुआविधानसभा क्षेत्र की जनता का हर जटिल समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे है। ये बातें जमुआ के तत्कालीन विधायक चंद्रिका महथा ने बताया कि वे जनहित कार्याे को धरातल पर उतारने का काम किया। जमुआ अनुमंडल, नवडीहा, हीरोडीह प्रखंड का दर्जा के लिए वे संघर्ष करते रहा। कुछ राजनैतिक दलों के नेताओं दांगली नीति के चलते यह पुरानी मांग पूरा नहीं हो पाया। वे इन मांगों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। जनता उनके कर्म पर इस बार के चुनाव में पुन: वोट देगी। कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार भाजपा नेतृत्व दे सकती है। राज्य गठन भाजपा की देन है। मगर कुछ दल के नेताओं ने प्रदेश के विकास में बाधक बन बैठा है। जिसके चलते आज हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार नहीं बढ़ सका। श्री महथा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार की तीन मंत्री पर कई गंभीर आरोप लग चुका है। मगर सरकार उनपर कानूनी कार्रवाई कराने से बचा रही है। भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ी है कि गरीबों का काम बिना रिश्वत के नहीं होता है। चाहे वह इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, लाल कार्ड, स्कूल के छात्र को मिलने वाली छात्रवृति ही क्यों हो। सभी में बिना पैसा दिये काम नहीं हो हो रहा है।