पंचायत समिति ने की मािसक बैठक
जमुआप्रखंड के पंचायत समिति की मासिक बैठक हरला पंचायत सचिवालय सभागार में प्रभारी प्रमुख सह उपप्रमुख प्रवीण कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। जहां पूर्व बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा हुई। बैठक में पैक्स अध्यक्ष चुनाव पर सवाल उठाते हुए पंसस रामानंद सिंह ने कहा कि बीते दिनों प्रखंड के भिन्न-भिन्न पैक्सों में अध्यक्ष के चुनाव में भारी अनियमितता बरती गई है।
इसका विरोध पूर्व के मासिक बैठक में किया गया और नए सिरे से चुनाव कराने की बात करते हुए अध्यक्ष चुनाव रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था। मगर आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह जांच का विषय बन गया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पंसस के ठोस जवाब नहीं देने पर सदस्य भड़क उठे। अंत में पदाधिकारी की ओर से क्षमा याचना करने पर सदस्य शांत हुए। घोसो पंचायत में ग्राम जल स्वच्छता समिति के खाते से पैसा निकासी हो जाने एवं खराब चापाकल की मरम्मति नहीं होने को लेकर पंसस कुदूस एवं चिलगा पंसस रवीन्द्र राम ने बीडीओ और प्रमुख से मांग किया है कि जब ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के खाते एवं चापानल मरम्मति का रुपया निकासी किया गया तो कहां खर्च हुआ। इसकी प्रति सदन में प्रस्तुत करें। कहा िक किसी भी िवकास कार्य में पारदर्शिता होनी जरूरी है। बीडीओ विकास कुमार राय संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि निर्मल भारत योजना के तहत धर्मपुर पंचायत के हरिलवाटांड़ गांव को शौचालय ग्राम का चयन करने का प्रस्ताव भेजने की बात सदस्यों के बीच रखा। मौके पर पंसस रामानंद सिंह, सूर्यनारायण देव, नौशाद अली, इन्द्रजीत कुमार वर्मा, अशोक साव, जुल्फिकार अली आदि मौजूद थे।