ग्रामीणों ने सौंपा बीईईओ को ज्ञापन
जमुआ . जमुआप्रखंड के बड़कीटांड़ गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को एक आवेदन देकर ढाकीटांड़ संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड़ के सचिव के खिलाफ विद्यालय में एमडीएम बंद रखने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि सचिव के द्वारा दिनांक 13 सितम्बर को बीआरसी से चावल का उठाव किया गया है, लेकिन विद्यालय में चावल उपलब्ध नहीं है। इस बाबत बीपीओ सुधीर मंडल ने कहा कि सचिव के खिलाफ लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।