पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनी आज संभालेंगी प्रमुख का पद

सोनी आज संभालेंगी प्रमुख का पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआप्रखंड प्रमुख का पद कल 30 सितम्बर को सोनी चौरसिया संभालेगी। इस आशय का पत्र अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ को ज्ञापांक 628 दिनांक 29 सितम्बर (सोमवार) को प्राप्त हुआ है। जिसमें कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड रांची में दायर अपील संख्या 12/2014 सोनी चौरसिया बनाम पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ में दिनांक 22 सितम्बर को आदेश पारित किया गया है। जिसमें श्रीमती सोनी चौरसिया के विरुद्ध पारित अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। आयोग द्वारा पारित न्यायादेश की प्रति संलग्न करते हुए निर्देश दिया है कि श्रीमती चौरसिया तत्काल प्रभाव से पुन: प्रमुख जमुआ के समस्त दायित्वों को निर्वहन करेगी। इधर प्रमुख का कहना है कि वे 30 सितम्बर को प्रमुख का पद संभालेगी।