- Hindi News
- विकास नहीं होने पर ग्रामीणों ने नेताओं का विरोध किया
विकास नहीं होने पर ग्रामीणों ने नेताओं का विरोध किया
सियाटॉड | जमुआविधानासभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने झारखंड राज्य बने 14 वर्ष होने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं होने से क्षुब्ध होकर कुरहोबिन्दो के ग्रामीणों ने आमसभा की। सबों ने 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव में विधायक को सबक सिखाने का निर्णय लिया। एक स्वर में उपस्थित लोगों ने वर्तमान विधायकों का जमकर विरोध किया। कहा कि राज्य गठन के बाद भी क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई, सड़क की स्थिति जस की तस बनी है। गिरिडीह अनुमंडल जाने के लिए 25 किमी का सफर तय करना पड़ता था। वहीं अब खोरीमहुआ अनुमंडल में शामिल करने से यहां की समस्याओं के समाधान के लिए 65 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।
युवासंघ मंच का गठन | जमुआकी इन समस्याओं को ले आजतक ही सांसद और ही विधायक का ध्यान इस ओर गया। सर्व सम्मति से बबलू अंसारी को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा को चयन किया गया है। चयनित अध्यक्ष ने कहा कि भोले भाले ग्रामीणों से बहला फुसला कर नेता तो वोट ले लेते हैं।