पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन्माद की राजनीति को मात दें : सुरेंद्र

उन्माद की राजनीति को मात दें : सुरेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | भाकपामाले प्रत्याशी अशोक पासवान के पक्ष में सोमवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी एवं इन्नौस नेता सुरेन्द्र प्रताप, इन्नौस प्रदेश उपाध्यक्ष मनौवर हसन बंटी ने जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगाें से मिलकर एक वोट एक नोट देने की अपील करते हुए सुरेन्द्र प्रताप ने कहा कि उत्पाद और उन्माद की राजनीति को मात दो हक और विकास के भाकपा को वोट दें। दलबदलू नेता को उखाड़ साफ कर जमुआ विस को विकास करने वाले को साथ दें। कहा कि भाकपा माले के मजबूत विकल्प के रूप में यहां के लोग देख चुका है। मीना हांसदा की हत्या प्रदीप पासवान पुलिस द्वारा गोली से जान लेना मनरेगा में मजदूरी दलित, अल्पसंख्यक, ग्रामीण, गरीबों के ऊपर पुलिस जुल्म के खिलाफ भाकपा माले आंदोलन करती रही। जिसका लाभ विस चुनाव पार्टी प्रत्याशी अशोक पासवान को मिलेगा।